Showing posts with label अंबिका प्रसाद दिव्‍य. Show all posts
Showing posts with label अंबिका प्रसाद दिव्‍य. Show all posts

Thursday, 15 December 2016

राष्ट्रीय ख्याति के अंबिका प्रसाद दिव्‍य पुरस्कारों हेतु पुस्तकें आमंत्रित

भोपाल। साहित्य सदन भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ख्याति के उन्नीसवे अंबिका प्रसाद दिव्‍य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कारों हेतु साहित्य की अनेक विधाओं में पुस्तकें आमंत्रित की गई हैं ।
उपन्यास, कहानी, कविता, व्यंग, निबन्ध एवं बाल साहित्य विधाओं पर , प्रत्येक के लिये इक्कीस सौ रुपये राशि के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे । दिव्य पुरस्कारों हेतु पुस्तकों की दो प्रतियाँ , लेखक के दो छाया चित्र एवं प्रत्येक विधा की प्रविष्टि के साथ दो सौ रुपये प्रवेश शुल्क भेजना होगा ।

हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकों की मुद्रण अवधि 1 जनवरी 2014 से लेकर 31 दिसम्बर 2015 के मध्य होना चाहिये । राष्ट्रीय ख्याति के इन प्रतिष्ठा पूर्ण चर्चित दिव्य पुरस्कारों हेतु प्राप्त पुस्तकों पर गुणवत्ता के क्रम में दूसरे स्थान पर आने वाली पुस्तकों को दिव्य प्रशस्ति -पत्रों से सम्मानित किया जायेगा ।

श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादकों को भी दिव्य प्रशस्ति - पत्र प्रदान किये जायेंगे ।

अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नं. 09977782777, दूरभाष - 0755-2494777एवं ईमेल - jagdishlinjalk@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

पुस्तकें भेजने का पता है - श्रीमती राजो किंजल्क , साहित्य सदन , 145-ए, सांईनाथ नगर , सी - सेक्टर , कोलार रोड, भोपाल- 462042 । पुस्तकें प्राप्त होने की अंतिम तिथि है 30 दिसम्बर 2016 । कृपया प्रेषित पुस्तकों पर पेन से कोई भी शब्द न लिखें ।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...