Blog of Poem, Poem collection of Journalist Alaknanda singh, Nai Kavita, Hindi Kavita,Contemporary Poem
Sunday, 19 January 2014
Sunday, 5 January 2014
शून्य एक बुनें चलो
वो पल कितने भावुक और
कितने निष्ठुर भी थे देखो-
कि मैंने तुमको ईश्वर माना
इसको सच मत होने देना
सखा कहा है सखा रहो तुम
ईश्वर होकर बैठ ना जाना
शायद तुमको पता नहीं है
ईश्वर के खाते में तो
निष्ठुरता का ही धन जमा है
पर तुम तो मेरे सखा हुये हो
तुम्हारे कांधों पर ही तो है सवार
मेरा मान भी और अपमान भी
ये जो सब तुम देख रहे हो
लालच, इच्छायें, मन का भारी होना
क्या इन्हें तुम सुन भी रहे हो
सुनकर भी तुम मौन ना रहना
कुछ मेरे अवगुन तुम भी गुन लेना
तब शब्दों के ये सप्त समुंदर
तुमको अवगुन से पार करायेंगे
सखावृष्टि से हम दोनों ही तब
जीवन का, शून्य एक बुन पायेंगे
चलो सखा, अब बुनें ऐसा शून्य एक
कि साकार हो जायें जहां.. मेरे और
तुम्हारे बीच घट रहे सारे ही भाव
न सखा रहे ना ईश जहां, बस जाये एक शून्य..
संज्ञा शून्य..भाव शून्य..तुम शून्य..मैं शून्य
- अलकनंदा सिंह
कितने निष्ठुर भी थे देखो-
कि मैंने तुमको ईश्वर माना
इसको सच मत होने देना
सखा कहा है सखा रहो तुम
ईश्वर होकर बैठ ना जाना
शायद तुमको पता नहीं है
ईश्वर के खाते में तो
निष्ठुरता का ही धन जमा है
पर तुम तो मेरे सखा हुये हो
तुम्हारे कांधों पर ही तो है सवार
मेरा मान भी और अपमान भी
ये जो सब तुम देख रहे हो
लालच, इच्छायें, मन का भारी होना
क्या इन्हें तुम सुन भी रहे हो
सुनकर भी तुम मौन ना रहना
कुछ मेरे अवगुन तुम भी गुन लेना
तब शब्दों के ये सप्त समुंदर
तुमको अवगुन से पार करायेंगे
सखावृष्टि से हम दोनों ही तब
जीवन का, शून्य एक बुन पायेंगे
चलो सखा, अब बुनें ऐसा शून्य एक
कि साकार हो जायें जहां.. मेरे और
तुम्हारे बीच घट रहे सारे ही भाव
न सखा रहे ना ईश जहां, बस जाये एक शून्य..
संज्ञा शून्य..भाव शून्य..तुम शून्य..मैं शून्य
- अलकनंदा सिंह
Friday, 3 January 2014
वह जो आज अदृश्य हो गई

वह आत्मा...ही तो है अकेली जो !
निराकार..निर्लिप्त भाव से ही,
प्रेम का अस्तित्व बताने को -
अपने विशाल अदृश्य शून्य में...
प्रवाहित करती रहती है आकार,
निपट अकेली पड़ गई आज वो..
जिसने स्वयं को करके विलीन,
निराकार से आकारों में ढली पर ..अब..
अब ढूंढ़ रही है अपना वो दबा हुआ छोर,
जो थमा दिया था देह को.. स्वयं कि-
हो कर निश्चिंत अब जाओ..और,
दे दो प्रेम को, उसका विराट स्वरूप
---पर ये षडयंत्र रचा प्रकृति ने
कि- प्रेम का सारा श्रेय..
देह अकेली ही पा गई ,
वही व्यक्त करती गई सब संप्रेषण प्रेम के-
ये देखकर --कोने में धकेली, ठगी रह गई...आत्मा,
और आज...
देख अपने शून्य का विलाप
देख देह का निर्लज्ज प्रलाप कि-
निर्भय हो देह ने थामा है असत्य
और उसी असत्य के संग ...
एक छोर से.. प्रेम की पवित्रता को-
हौले हौले रौंदकर आगे चलती रही देह
गढ़ती रही प्रेम की नई नई परिभाषायें...
(2)
आज के प्रेम की नई भाषा..है ये कि-
जहां और जब दिखती है.. देह,
तो दिखता है..प्रेम भी वहीं पर
मगर इसकी आत्मा..हुई विलीन?
दिखाकर आज के प्रेम का नया स्वरूप
वह वाष्पित हो कबकी उड़ गई कहीं
आत्मविहीन हो गया प्रेम और..
ऐसे ही निष्प्राण प्रेम से... जो उग रहा है..
वह तप्त है देह के अभिमान से..आज
तभी तो.....
जल रहा है जब सृष्टि का आधार ही
तब..प्रेम बिन जीवन कैसा..ये
वो हुआ अब आत्मविहीन, तो फिर प्रेम कैसा ..
फिर इसे देह में प्रवाहित करने को
कौन साधेगा संधान, भागीरथ अब कौन बने
कौन सिक्त करे.. आत्मा की गंगा से इसको
कंपकंपा रहा प्रेम... तप रही है देह तभी..
फिर कैसे हो सृष्टि का प्रेममयी आराधन
झांके कौन देह के भीतर.. पाने को मर्म स्पंदन
- अलकनंदा सिंह
Tuesday, 31 December 2013
नव वर्ष में....
आओ !
एक एक करके खोल डालें तमाम परतें
जो जाने अनजाने मेरे और तुम्हारे बीच
बनती रहीं...चलती रहीं..घुनती रहीं..
हमारे प्रेम के रेशे रेशे पर चढ़ती रहीं..
अपना कर्कश जाल वो बुनती रहीं...
आओ !
छील डालें माथे पर बनी उन आड़ी तिरछी
रेखाओं के मकड़जाल को,हम और तुम
मिलकर चलो कुरेद कर बदल डालें
अपनी हथेलियों पर बने,
त्रियक रेखाओं के वे सभी कोने...
आओ !
छिन्न भिन्न कर दें उन
तमाम प्रश्नों के चक्रव्यूह की तीलियां
जो खुद सुलगकर छोड़ गईं कुछ
राख और कुछ चिंगारी के उड़ते तिल्ले
हमारे गाढ़े प्रेम के बिछोने में
जो अपनी आंखों के गिर्द ...गड़ गईं थीं जाने कब
चलो छोड़ो भी अब जाने दो ...हम फिर से..
एक बार नये सिरे से.... नये वर्ष में....
नये प्रेम के संग... नये जीवन को
फिर से बोयें...उसी प्रेम को... उसी आस में..
जो भीगते हुये काट देते थे तुम मेरे इंतज़ार में..
- अलकनंदा सिंह
एक एक करके खोल डालें तमाम परतें
जो जाने अनजाने मेरे और तुम्हारे बीच
बनती रहीं...चलती रहीं..घुनती रहीं..
हमारे प्रेम के रेशे रेशे पर चढ़ती रहीं..
अपना कर्कश जाल वो बुनती रहीं...
आओ !
छील डालें माथे पर बनी उन आड़ी तिरछी
रेखाओं के मकड़जाल को,हम और तुम
मिलकर चलो कुरेद कर बदल डालें
अपनी हथेलियों पर बने,
त्रियक रेखाओं के वे सभी कोने...
आओ !
छिन्न भिन्न कर दें उन
तमाम प्रश्नों के चक्रव्यूह की तीलियां
जो खुद सुलगकर छोड़ गईं कुछ
राख और कुछ चिंगारी के उड़ते तिल्ले
हमारे गाढ़े प्रेम के बिछोने में
जो अपनी आंखों के गिर्द ...गड़ गईं थीं जाने कब
चलो छोड़ो भी अब जाने दो ...हम फिर से..
एक बार नये सिरे से.... नये वर्ष में....
नये प्रेम के संग... नये जीवन को
फिर से बोयें...उसी प्रेम को... उसी आस में..
जो भीगते हुये काट देते थे तुम मेरे इंतज़ार में..
- अलकनंदा सिंह
Monday, 30 December 2013
करो आगत का स्वागत यूं...
आकांक्षायें जब बढ़ती हैं
करतीं हैं ये स्वच्छ मन पर
दूषित क्षणों का आच्छादन
तभी बढ़ता देखो मन:क्रंदन
ठहरो...जाते वर्ष का यूं तुम
मत करो क्रंदन से अभिनंदन
सूर्य से तप्त, मन की रेत पर
बरसने देना प्रेम का सोने सा रंग
जब लुभाये भावों का अभेद्य दुर्ग
दूर कर देना अंतर्मन का द्वंद
फिर नहीं होगा ऐसा कि..
प्रेम-किरण पर भारी पड़ जाये
कुछ मांसपेशियों का अभि-मान
तब देखना तुम..भी
कि वह नीड़ भयावह- आसक्ति का
खोखला हो बज उठेगा जोर से,
जाते वर्ष ने पीडा भोगी है बहुत
अभिव्यक्ति-इच्छाओं का दलन था जो
मन तक रिस रहा है अब भी
मूल से शिख तक जाती शिराओं में
कराहें भी जोर से दौड़ती रहीं
मगर अब...बस ! अब.. और नहीं
चलो छोड़ो अब जाने दो बीते को
अब ये घोर निराशा क्यों है छाई
शांत करो अपना मन:क्रंदन
इससे बाहर अब आना होगा
क्रंदन से उपजेगा ज्योतिपुंज
न होगा दमन ना ही दलन
हर समय रहेगा प्रेम का स्पंदन
अभिलाषाओं के कपाट पर
जब नन्हें बच्चे की सी..
किलकारी एक उगाओ...
याद करो..आगत का स्वागत तो
सदैव ऐसे ही होता आया है।
- अलकनंदा सिंह
करतीं हैं ये स्वच्छ मन पर
दूषित क्षणों का आच्छादन
तभी बढ़ता देखो मन:क्रंदन
ठहरो...जाते वर्ष का यूं तुम
मत करो क्रंदन से अभिनंदन
सूर्य से तप्त, मन की रेत पर
बरसने देना प्रेम का सोने सा रंग
जब लुभाये भावों का अभेद्य दुर्ग
दूर कर देना अंतर्मन का द्वंद
फिर नहीं होगा ऐसा कि..
प्रेम-किरण पर भारी पड़ जाये
कुछ मांसपेशियों का अभि-मान
तब देखना तुम..भी
कि वह नीड़ भयावह- आसक्ति का
खोखला हो बज उठेगा जोर से,
जाते वर्ष ने पीडा भोगी है बहुत
अभिव्यक्ति-इच्छाओं का दलन था जो
मन तक रिस रहा है अब भी
मूल से शिख तक जाती शिराओं में
कराहें भी जोर से दौड़ती रहीं
मगर अब...बस ! अब.. और नहीं
चलो छोड़ो अब जाने दो बीते को
अब ये घोर निराशा क्यों है छाई
शांत करो अपना मन:क्रंदन
इससे बाहर अब आना होगा
क्रंदन से उपजेगा ज्योतिपुंज
न होगा दमन ना ही दलन
हर समय रहेगा प्रेम का स्पंदन
अभिलाषाओं के कपाट पर
जब नन्हें बच्चे की सी..
किलकारी एक उगाओ...
याद करो..आगत का स्वागत तो
सदैव ऐसे ही होता आया है।
- अलकनंदा सिंह
Saturday, 28 December 2013
ये ज़िद का आलम...है
ज़रूरतों पर जो टिकी हैं शादियां
यूं हैं... जैसे हों चढे़ कब्रों पर फूल
उनमें रंगत है.. खुश्बू भी हैं तैरती
मगर किसी बेवज़ूद के सीने पर
चढ़े वो ढूंढ़ते हैं अपना ही वज़ूद
जिस एक सांस के लिए भागते हो
उन्हें ही जीना छोड़ दिया है कबका
सांसों को भी है सांस की ज़रूरत
अंधाधुंद दौड़ती एक ज़िद का आलम
पसरा है सबकुछ पाने की बदहवासी में,
तमाम-काम और काम-तमाम के बीच
सांसों को जीने दो वो खुश्बुयें फूलों की
उंगलियों के पोरों में समाने दो रंगत
थोड़ी रफ्तार कम करके तो देखो
खुश्बुयें सभी तैर रही हैं तुम्हारी तरफ
सबकुछ पाने की चाहत में
बहुतकुछ छूट भी जाता है
इस छूटने और पाने के बीच की
कुछ सांसें अपनी धड़कनों के भी नाम करो
तो क्यों न अब ये ठान लिया जाये
जी लिया जाये उस रंगत को भी
बहकर तो देखें उस खुश्बू में
जो दिखेगी मगर मिल न सकेगी ,
जिस खुश्बू को जीने के लिए हांफते-
दौड़ते रहे ताउम्र तुम
कब्र में सोने के बाद तो सुन लो कि
सांसें भी गुलाम होती हैं मिट्टी की
तो क्यों न चंद सांसें चंद अल्फाज़
चंद कतरनें यादों की और --
चंद चाहतों की खुश्बू से तरबतर कर लो
ज़रूरतों पर टिके रिश्तों में कुछ
सांसें अपनी भी डालो और जी लो
अपनी ही खुश्बू को.. रंगत को तुम
फिर कभी पर न छोड़ों इन खुश्बुओं को
यूं भागते रहने से नींव खोई और छूटा
रिश्तों की धड़कन का सिरा कोई
ज़रूरत से रिश्ते नहीं बनते पर
रिश्तों की ज़रूरत होती है हमें...
- अलकनंदा सिंह
यूं हैं... जैसे हों चढे़ कब्रों पर फूल
उनमें रंगत है.. खुश्बू भी हैं तैरती
मगर किसी बेवज़ूद के सीने पर
चढ़े वो ढूंढ़ते हैं अपना ही वज़ूद
जिस एक सांस के लिए भागते हो
उन्हें ही जीना छोड़ दिया है कबका
सांसों को भी है सांस की ज़रूरत
अंधाधुंद दौड़ती एक ज़िद का आलम
पसरा है सबकुछ पाने की बदहवासी में,
तमाम-काम और काम-तमाम के बीच
सांसों को जीने दो वो खुश्बुयें फूलों की
उंगलियों के पोरों में समाने दो रंगत
थोड़ी रफ्तार कम करके तो देखो
खुश्बुयें सभी तैर रही हैं तुम्हारी तरफ
सबकुछ पाने की चाहत में
बहुतकुछ छूट भी जाता है
इस छूटने और पाने के बीच की
कुछ सांसें अपनी धड़कनों के भी नाम करो
तो क्यों न अब ये ठान लिया जाये
जी लिया जाये उस रंगत को भी
बहकर तो देखें उस खुश्बू में
जो दिखेगी मगर मिल न सकेगी ,
जिस खुश्बू को जीने के लिए हांफते-
दौड़ते रहे ताउम्र तुम
कब्र में सोने के बाद तो सुन लो कि
सांसें भी गुलाम होती हैं मिट्टी की
तो क्यों न चंद सांसें चंद अल्फाज़
चंद कतरनें यादों की और --
चंद चाहतों की खुश्बू से तरबतर कर लो
ज़रूरतों पर टिके रिश्तों में कुछ
सांसें अपनी भी डालो और जी लो
अपनी ही खुश्बू को.. रंगत को तुम
फिर कभी पर न छोड़ों इन खुश्बुओं को
यूं भागते रहने से नींव खोई और छूटा
रिश्तों की धड़कन का सिरा कोई
ज़रूरत से रिश्ते नहीं बनते पर
रिश्तों की ज़रूरत होती है हमें...
- अलकनंदा सिंह
उस दिन सीता नहीं जली थी...
सीमा काढ़ जब धनुष कोर से
लक्ष्मण ने बांटा था अस्तित्व
सीमा लांघ जब रावण ने डाला
दुस्साहस का नया दांव एक..
तब ही से सीमा स्त्रीलिंग हो गई ..
सीमा का ही वो उल्लंघन था
जो सीता बन गई एक स्त्रीदेह मात्र
कहीं ताड़का--मंदोदरी- तो कहीं
उर्मिला और द्रुपदसुताओं को...
सीमाओं में कैद कर गया समय,
सीमाओं के तटबंधों से लेकर..
घर की दहलीजों से चौराहों तक जाते
सीताओं के मत्थे पर सीमा काढ़ते
न जाने कितने राम मिलेंगे.. तुमको हे सीते!
शुद्धि की अग्नि में उस दिन
एक सीता नहीं जली थी, और ना ही
एक राम का जीता था विश्वास
वरन हार गई थी प्रेमिका-पत्नी-
और एक स्त्री भी... जिसने खोया
अपनी सांसों पर अपना अधिकार,
टूटा था उन सब सीताओं का दंभ
जो अपने रामों को पा फूला नहीं समाता था,
भंग हुआ था घोर प्रमाद हर आधे की
अधिकारी - रानी - साम्राज्ञी होने का
सर्वस्व तब नहीं गया था, जब
रावण ने हरण किया था,
हारी तो तब थी पत्नी भी और स्त्री..भी
जब लपटों से बाहर आकर उसने
अपने उसी राम को खोया था
अब चयन करो ! संकल्प करो ! हे सीते,
कि हों कोई रावण.. लक्ष्मण या फिर हों..
कोई भी राम तुम्हारे जीवन में ..
कोई क्यों खींचे-बांधे-काढ़े सीमाओं को
स्वत्व संधान का अधिकार तुम्हारा है
- अलकनंदा सिंह
लक्ष्मण ने बांटा था अस्तित्व
सीमा लांघ जब रावण ने डाला
दुस्साहस का नया दांव एक..
तब ही से सीमा स्त्रीलिंग हो गई ..
सीमा का ही वो उल्लंघन था
जो सीता बन गई एक स्त्रीदेह मात्र
कहीं ताड़का--मंदोदरी- तो कहीं
उर्मिला और द्रुपदसुताओं को...
सीमाओं में कैद कर गया समय,
सीमाओं के तटबंधों से लेकर..
घर की दहलीजों से चौराहों तक जाते
सीताओं के मत्थे पर सीमा काढ़ते
न जाने कितने राम मिलेंगे.. तुमको हे सीते!
शुद्धि की अग्नि में उस दिन
एक सीता नहीं जली थी, और ना ही
एक राम का जीता था विश्वास
वरन हार गई थी प्रेमिका-पत्नी-
और एक स्त्री भी... जिसने खोया
अपनी सांसों पर अपना अधिकार,
टूटा था उन सब सीताओं का दंभ
जो अपने रामों को पा फूला नहीं समाता था,
भंग हुआ था घोर प्रमाद हर आधे की
अधिकारी - रानी - साम्राज्ञी होने का
सर्वस्व तब नहीं गया था, जब
रावण ने हरण किया था,
हारी तो तब थी पत्नी भी और स्त्री..भी
जब लपटों से बाहर आकर उसने
अपने उसी राम को खोया था
अब चयन करो ! संकल्प करो ! हे सीते,
कि हों कोई रावण.. लक्ष्मण या फिर हों..
कोई भी राम तुम्हारे जीवन में ..
कोई क्यों खींचे-बांधे-काढ़े सीमाओं को
स्वत्व संधान का अधिकार तुम्हारा है
- अलकनंदा सिंह
Subscribe to:
Posts (Atom)





